Report by : gulabsingh
Published at :
उत्तराखंड के इस जिले में महसूस किए गए भूकंप के झटके

गुरूवार की रात उत्‍तरकाशी जिले में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात करीब 2:12 बजे आए भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी में दर्ज किया गया। भूकंप की तीव्रता 2.9 मापी गई। आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के अनुसार जनपद की किसी भी तहसीलों से जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है फिर भी सतर्क रहने को कहा गया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›