Report by : CWN Desk
Published at :
युवा प्रतिभा सम्मान समारोह में गिरवरनाथ जनकल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष सम्मानित

समाजसेवा में गिरवरनाथ जनकल्याण ट्रस्ट का कार्य सराहनीय:- डॉ. विशाल गर्ग

युवाओं पर ही देश को उन्नति की ओर ले जाने की जिम्मेदारी:- कमल खड़का

(गौरव कुमार)

हरिद्वार। युवा शंखनाद द्वारा आयोजित युवा प्रतिभा सम्मान समारोह में समाजसेवी विशाल गर्ग द्वारा सम्मानित किए गए गिरवर नाथ जनकल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल खड़का ने कहा कि युवाओं पर ही देश को उन्नति की ओर अग्रसर करने की जिम्मेदारी है भारत सर्वाधिक युवा जनसंख्या वाला देश है। देश की युवा प्रतिभाएं पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रही हैं। युवाओं की प्रतिभा और लगन से भारत एक बार फिर विश्व गुरू की पदवी पर आसीन होगा और पूरी दुनिया का मार्गदर्शन करेगा।

समाजसेवी डॉ विशाल गर्ग ने कहा कि गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट अपने विभिन्न सेवा प्रकल्पों के माध्यम से समाज के जरूरतमंद व वंचित वर्ग के उत्थान में निरंतर सहयोग कर रहा है। कमल खड़का जैसे समाज हित में कार्य करने वाले व्यक्ति ही देश में एकता और अखंडता कायम रखते हैं हम सभी को मिलजुल कर समाज में निराश्रित वर्ग की सेवा में अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए। सनी वर्मा एवं नितिन श्रोत्रिय ने कहा कि गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट प्रतिदिन सुभाष घाट पर सैकड़ों गरीब असहाय लोगों को भोजन नाश्ता एवं चाय उपलब्ध करा रहा है। अलाव की व्यवस्था भी ट्रस्ट की ओर से निराश्रित ओं के लिए की गई है। आगे भी देवेंद्र सेवा प्रकल्पओं के माध्यम से समाज सेवा जारी रखी जाएगी। हर्ष व्यक्त करने वाले मे नितिन श्रोत्रिय,सन्नी वर्मा,राकेश जैन,अनुज जोशी, राकेश दवाड़,अभिषेक शर्मा,ढाल प्रसाद अर्याल,लक्मन ओझा,चन्द्रशेखर जोशी, अभयराम जोशी, सोभित कश्यप, अमन सैनी, रवि जोशी, आकाश, बबलू, नीरजा पवार, ठाकुर सिंह, बासु सिंह, प्रेमपाल,गीता राजपूत, रश्मि शर्मा, शालू सिंह आदि शामिल रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›