Report by : gulabsingh
Published at :
image


नई दिल्ली। भारत का चंद्रयान-3 चांद पर सफलतापूर्वक लैंड कर चुका है। इसरो द्वारा चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के साथ ही भारत ने इतिहास रच दिया है। भारत पूरी दुनिया में चंद्रमा पर सफल लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन गया है।
इसके साथ ही पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका से इस मिशन में वर्चुअली जुड़े। पीएम ने देशवासियों को बधाई दी। भारत ने चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही दुनियाभर में इतिहास रच दिया है। भारत से पहले रूस, अमेरिका और चीन ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है।
चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करने बाद देश के सभी नेताओं ने वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि हमने धरती पर संकल्प किया और चांद पर उसे साकार किया। उन्होंने कहा कि भारत अब चंद्रमा पर है।
इसरो के प्रमुख ने अपने सहयोगी वैज्ञानिकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दीं। उन्होंने कहा कि सबके सामर्थ्य से ही आज इसरो इस मुकाम पर पहुंचा है और भारत ने इतिहास रचा है। बता दें कि भारत का मिशन चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग की है। यहां पर आज तक किसी भी देश ने ऐसा कारनामा नहीं किया है। इसके साथ ही भारत ऐसा पहला देश बन गया है, जिसने साउथ पोल पर तिरंगा लहराया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›