Report by : CWN Desk
Published at :
भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन ने बिजली की बढ़ी दरों को वापस लेने की उठाई मांग

हरिद्वार- उत्तराखंड में बिजली की दरों में वृद्धि करने पर सरकार के खिलाफ किसान भड़क गए हैं। भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन ने भी कड़ी नाराजगी जताते हुए सरकार से बिजली की बढ़ी दरों को वापस लेने की मांग भी की है। ऐसा न करने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। हरिद्वार स्थित मीडिया सेंटर में भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव इरशाद अली ने बैठक करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और मजदूरों के मुुंह से निवाला छीनने का काम कर रही है। जिस कारण आज समाज के सभी वर्ग, किसान, मजदूर और व्यापारियों में बढ़ी दरों से रोष व्याप्त है। प्रदेश सरकार हर स्तर पर विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि बारिश के चलते किसानों की फसलें लगातार बर्बाद होती जा रही है, लेकिन सरकार की ओर से इस ओर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। जिससे किसानों में लगातार रोष बढ़ता जा रहा है। इरशाद अली ने कहा कि सरकार लगातार बिजली की दरों में वृद्धि कर किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ाने का काम कर रही है, जो कि निंदनीय है। उन्होंने सरकार से बिजली की बढ़ी दरों को वापस लेने और बारिश के चलते बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के किसानों के बिजली के बिलों को माफ किए जाने की मांग की है। इस दौरान राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विनोद कश्यप, क्रांति संयोजक राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, यशपाल चौधरी, रतीक वालिया, अजय शर्मा, पवन आदि किसान कार्यकर्ताओं ने मांग की।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›