Connect with us

उत्तराखण्ड

चारधाम: स्लाट के आधार पर ही श्रद्धालुओं को मिलेगी हेली सेवा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी में खोले गए टिकट केंद्र

देहरादून। चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (युकाडा) ने 3-3 टिकट केंद्र स्थापित किए हैं। ये केंद्र रुद्रप्रयाग जिले के तीन हेलीपैड गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी में हैं। श्रद्धालुओं को तत्काल श्रेणी में उपलब्ध सीटों पर आन स्‍पॉट बुकिंग की स्थिति की जानकारी देंगे। इसके अलावा श्रद्धालुओं को इस बार से स्लाट के आधार पर ही हेली सेवा मिल सकेगी।
युकाडा के एसीईओ अनिल सिंह गब्रियाल के हवाले से कहा गया है कि इस बार हेली कंपनियों ने यात्रियों की सहायता के लिए टिकट केंद्र स्थापित किए हैं। इन केंद्रों पर यात्रियों को खाली सीटों की जानकारी दी जाएगी, लेकिन हेलीसेवा लेने के लिए यात्रियों को आन स्‍पॉट बुकिंग स्वयं अपने स्मार्ट फोन या लैपटाप से आइआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिये करनी होगी।
यात्री जिस हेलीपैड पर होंगे, उन्हें उसी स्थान से टिकट दिया जाएगा। साथ ही 12 घंटे रोजाना संचालित होने वाली हेली सेवा में तीन-तीन घंटों के चार स्लाट बनाए गए हैं। जिसमें यात्रियों को उनके स्लाट के अनुसार ही सेवा मिलेगी। बताया कि अगर यात्री किसी कारण से तय स्लाट के समय अंतराल में नहीं पहुंच पाता है, तो उसको अगले स्लाट का मौका उसी टिकट पर नहीं दिया जाएगा। टिकटों को रद भी नहीं किया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement