Report by : CWN Desk
Published at :
कमल जगाती
नैनीताल- शहर के बी.डी.पांडे अस्पताल में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए अस्पताल की व्यवस्थाओं को चैक करने के लिए इसे किया गया।
देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ने के साथ ही एक बार फिर से चिंता बढ़ने लगी है, जिसको देखते हुए नैनीताल के बी.डी.पांडे अस्पताल में मॉक ड्रिल में कोरोना वायरस से बचाव के लिए तैयारी का जायजा लिया गया। इसमें अस्पताल में साफ-सफाई, ऑक्सीजन सप्लाई, वेंटिलेटर की व्यवस्था, खान पीन का प्रबंध सहित कोरोनावायरस से लड़ने में सक्षम दवाइयों का होना और तेजी से टेस्टिंग को बढ़ाने जैसी व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। नैनीताल में देश-विदेश के पर्यटक पहुंचते हैं, यहां पर मॉक ड्रिल के माध्यम से अस्पताल में आने वाले समय में कोई कमी ना रहे इसको लेकर तैयारी को परखा गया।