Connect with us

उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा: 9 कंपनियों से हेलीकॉप्टर के लिए होगा अनुबंध

Published

on

खबर शेयर करें 👉

15 से 20 प्रतिशत किराया बढ़ने की संभावना, यात्रियों की जेब पर बढ़ेगा बोझ
देहरादून
। केदारनाथ हेली सेवा के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) द्वारा टेंडर की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस बार भी 9 कंपनियों से तीन साल का अनुबंध किया जाएगा। इसके लिए एविएशन कंपनियों से दो मार्च तक निविदाएं मांगी गई है। हेली सेवा बहाल करने के लिए कंपनियों का चयन और किराया तय होने के बाद अप्रैल से ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने की संभावना है। मार्च तक अनुबंध की प्रक्रिया पूरी कर अप्रैल महीने से हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू की जा सके। इस बार हेली सेवाओं के किराए में 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी संभावित है।

Select Language

Advertisement