Report by : CWN Desk
Published at :
हर साल लोक सेवा आयोग कराएगा पीसीएस परीक्षाएं

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने अब से प्रदेश में हर साल पीसीएस की परीक्षाएं कराएगा। इसी साल जुलाई से शुरुआत की जाएगी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने सूचना जारी की है।
आयोग के अध्यक्ष के अनुसार आयोग द्वारा हाल ही में पीसीएस मुख्य परीक्षा।2021 का आयोजन दिनांक 23 से 26 फरवरी, 2023 तक सफलतापूर्वक किया है। उक्त।पीसीएस परीक्षा 2021 के अन्तर्गत शासन से प्राप्त अधियाचन के सापेक्ष 318।रिक्त पदों हेतु कुल 256935 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। इस हेतु
प्रारम्भिक परीक्षा दिनांक 03 अप्रैल 2022 में आयोजित की गई थी। जिसके।आधार पर 5636 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा हेतु सफल घोषित किया गया।
मुख्य परीक्षा में 4115 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिनका उपस्थिति प्रतिशत 73.01 फीसदी रहा है। इससे पूर्व पीसीएस परीक्षा-2016,।जिसमें 138 पदों के सापेक्ष मुख्य परीक्षा माह सितम्बर, 2017 में आयोजित की गई थी तथा मुख्य परीक्षा में कुल 1912 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 1458।अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया था, जिनका उपस्थिति का प्रतिशत।76.25 फरसदी रहा था।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›