Report by : Paras Bisht
Published at :
रविवार से हल्द्वानी मंडी में मिलेंगे सस्ते टमाटर

4 काउंटर बनाए, पहले आओ पहले पाओ योजना के तहत एक व्यक्ति को एक किलो टमाटर दिए जाएंगे
हल्द्वानी। टमाटर की बढ़ती कीमतों से आम उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए मंडी समिति फुटकर में लोगों को टमाटर बेचेगी।
मंडी सचिव दिग्विजय सिंह देव के अनुसार मंडी परिसर में इसके लिए 4 काउंटर बनाए जाएंगे। फुटकर बाजार से हर दिन कम दामों पर मंडी समिति लोगों को टमाटर देगी। बताया कि इसके लिए रविवार से मंडी परिसर में चार काउंटर खोले जाएंगे। इनमें पहले आओ पहले पाओ योजना के तहत एक व्यक्ति को एक किलो टमाटर दिए जाएंगे। रेट सामान्य होने तक हर रोज टमाटर की बिक्री की जाएगी।
नवीन मंडी हल्द्वानी में सब्जियों की आवक में भारी कमी देखी जा रही है। इसी वजह से कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। जून माह में जहां रोजाना औसतन 250 कुंतल टमाटर की आवक होती थी, वह घटकर अब 19 कुंतल हो गई है। ऐसा ही हाल लौकी, करेला और हरी मिर्च के साथ ही अन्य जरूरी सब्जियों के भी हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›