Report by : Paras Bisht
Published at :
फक्कड़ बाबा बनकर कर रहे रहे चरस तस्करी, दो गिरफ्तार

कैंची मंदिर के पास बकरा डिग्गी पौधालय से पकड़े, 1 किलो 182 ग्राम अवैध चरस बरामद
हल्द्वानी।
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी /बिक्री/सेवन के विरुद्ध प्रचलित अभियान के तहत एसपी अपराध/यातायात डॉ जगदीश चंद्र और सीओ भवाली नितिन लोहनी, भवाली प्रभारी निरीक्षक उमेश मलिक के दिशा- निर्देशन में रविवार देर शाम चौकी प्रभारी खैरना दिलीप कुमार के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान में कांस्टेबल प्रयाग जोशी व कांस्टेबल जगदीश धामी शामिल थे। गोपनीय सूचना मिली कि कैंची धाम मंदिर से आगे बकरा डिग्गी पौधालय के पास से बाबा के वेश में दो लोग अवैध चरस की तस्करी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने जाकर दो व्यक्तियों दो दबोच लिया। इनमें एक का नाम सत्यनारायण दास उर्फ दीपक उम्र 32 वर्ष, हाल पता रामगंज चोपड़ा आश्रम जयपुर राजस्थान मूल पता ग्राम दोसा मोहल्ला व्यास थाना व जिला दौसा राजस्थान है। उसके कब्जे से 584 ग्राम अवैध चरस मिली। जबकि दूसरे व्यक्ति अनिल दास उर्फ अनिल गौतम पुत्र भगवान शाही शर्मा उम्र 31 वर्ष हाल पता आश्रम रामगंज चोपड़ा जयपुर राजस्थान मूल पता ग्राम डिग्गी मालपुरा थाना डिग्गी जिला टौंक राजस्थान के कब्जे से 598 ग्राम चरस दोनों के कब्जे से कुल 1 किलो 182 ग्राम अवैध चरस के बरामद की गई। अवैध चरस की मात्रा बरामदगी के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कोतवाली भवाली में FIR NO- 10/2023 धारा 8/20 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›