Connect with us

नैनीताल

सुसाइड प्वाइंट पर मिला युवक का शव और स्कूटी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। भीमताल मार्ग स्थित सुसाइड प्वाइंट पर रविवार को खाई में कालाढूंगी निवासी एक युवक का संदिग्ध हालत में शव मिला।

पुलिस प्रथम दृष्टया घटना को आत्महत्या मान रही है। मृतक की स्कूटी सड़क पर खड़ी मिली। एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि रविवार की सुबह उन्हें सूचना मिली की सुसाइड प्वाइंट की खाई में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को खाई से निकाला। छानबीन करने पर शव की शिनाख्त ग्राम बंदरजूड़ा पो बेलपोखरा बैलपड़ाव कालाढूंगी निवासी हरीश मेहरा उम्र 36 पुत्र पूरन मेहरा के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  हाथी के हमले से व्यक्ति घायल, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। बताया कि मृतक अपनी पत्नी व बच्चों के साथ हल्द्वानी में किराये पर रहता था और रोजगार नहीं होने से परेशान था। पूर्व में वह हल्द्वानी में फूड वैन चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था, कोरोना काल से उसका यह कार्य बंद हो गया था, जिससे वह परेशान बताया जा रहा था। फिलहाल युवक की मृत्यु को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है, जहां एक ओर पुलिस मामले को आत्महत्या बता रही है, वही क्षेत्रवासी उक्त घटना को संदिग्ध मानकर चल रहे हैं, युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Select Language

Advertisement