Connect with us

उत्तराखण्ड

सड़क हादसों में मृत्यु दर को कम करने के लिए मुख्यमंत्री ने रवाना किया ट्रामा रथ

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड के स्कूलों और अस्पतालों में पहुंचेगा रथ

ऋषिकेश। उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान होने वाली मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से एम्स ऋषिकेश की ओर से बुधवार से वर्ल्ड ट्रामा सप्ताह का शुभारंभ हुआ। कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह ने ट्रामा रथ को देहरादून मुख्यमंत्री आवास के लिए रवाना किया।
इस दौरान सप्ताह भर तक जन जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वर्ल्ड ट्रामा डे कार्यक्रम के आयोजन सचिव और एम्स के ट्रामा सर्जन डा. मधुर उनियाल ने बताया कि पहले दिन राज्य के मुख्यमंत्री ट्रामा रथ को रवाना करेंगे। जबकि 16 अक्टूबर को राज्यपाल कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
एम्स परिसर से बुधवार की सुबह संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ट्रामा रथ को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास के लिए रवाना करेंगी। उन्होंने बताया कि यह रथ सप्ताह भर तक राज्य के विभिन्न कॉलेजों और अस्पतालों में जाकर आघात चिकित्सा के प्रति लोगों को जागरूक कर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रक्षिक्षित करेगा।
सप्ताह भर चलने वाले इस अभियान के दौरान ट्रामा रथ में मौजूद ट्रामा विशेषज्ञ व डॉक्टर्स राज्य के विभिन्न स्कूलों और अस्पतालों में पंहुचकर हेल्थ केयर वर्करों, छात्र-छात्राओं और आम लोगों को ट्रामा के प्रति जागरूक कर उन्हें आघात चिकित्सा का प्रशिक्षण देंगे। ट्रामा रथ का मुख्य उद्देश्य राज्य में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान होने वाली मृत्यु दर को कम करना है।
कार्यक्रम में जन-जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटकों आयोजन, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम, क्विज प्रतियोगिताएं, स्कूल हेल्थ कार्यक्रम, एडवांस्ड ट्रामा लाईफ सपोर्ट कोर्स, रक्तदान कार्यक्रम, मास केजुवल्टी पर माक ड्रिल का आयोजन, ट्रामा साईकिल रैली और फस्ट रेस्पोन्डर ट्रैनिंग कोर्स आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement