Connect with us

उत्तराखण्ड

पहले गंगा घाट पर डायरी लिखी, अब परमार्थ निकेतन पहुंचे मध्य प्रदेश के सीएम मामा शिवराज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

योगनगरी में एक अलग अंदाज में दिखे मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज, पत्नी और बच्चे भी हैं मौजूद
ऋषिकेश। 
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों उत्तराखंड प्रवास पर है। बुधवार को उन्होंने परमार्थ निकेतन पहुंचकर स्वामी सदानंद सरस्वती से भेंट की। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देवभूमि के दर्शन को आ गए थे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को देहरादून एयरपोर्ट पर उतरने के बाद ऋषिकेश के निकट बद्रीनाथ मार्ग स्थित होटल आनंद काशी में पहुंचे थे। मंगलवार का दिन उन्होंने यहां होटल तथा गंगा के तट पर एकांत में बिताया।
बुधवार सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने परिवार के साथ परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे। आश्रम आगमन पर ऋषि कुमारों ने उनका पुष्प वर्षा व मंगलाचरण के साथ स्वागत किया। इस दौरान सीएम काफी खुश नजर आए। चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद सीएम शिवराज देवभूमि पहुंचे हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी साधना सिंह, पुत्र कुणाल सिंह चौहान तथा कार्तिक सिंह चौहान के साथ परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से भेंट वार्ता की। अभी वह परमार्थ निकेतन में स्वामी चिदानंद सरस्वती के साथ कुटिया में मौजूद हैं।
वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को उन्होंने काफी समय ऋषिकेश के नजदीक गंगा तट पर एकांत में व्यतीत किया। बुधवार को वह कुछ संतों से मुलाकात कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार शाम जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे थे। देहरादून एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री चौहान ऋषिकेश के निकट बदरीनाथ मार्ग स्थित होटल आनंद काशी पहुंचे थे। मंगलवार को उन्होंने पूरा दिन होटल में ही बिताया। दोपहर में वह होटल के नीचे गंगा तट पर पहुंचे, जहां उन्होंने एकांत में लंबा समय व्यतीत किया।
सोमवार से अब तक उन्होंने किसी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया और न ही किसी से सार्वजनिक रूप से मुलाकात की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की गंगा तट पर एक पत्थर पर बैठी तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुई। तस्वीर में उनके हाथ में एक डायरी नजर आ रही है, जिस पर वह कुछ लिखते हुए दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गृह क्षेत्र पहुंचने पर सीडब्ल्यूई चैंपियन विजय राणा का जोरदार स्वागत

Select Language

Advertisement