Connect with us

हरिद्वार

हरकी पैड़ी क्षेत्र में संभल की तीन साल की मासूम बच्ची चोरी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सीसीटीवी में मासूम का अपहरण कर ले जाते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति कैद
हरिद्वार।
हरकी पैड़ी क्षेत्र में परिजनों के साथ आई एक तीन साल की मासूम बच्ची गायब हो गई। सीसीटीवी में मासूम का अपहरण कर ले जाते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति कैद हो गया। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में सीआईयू और पुलिस की टीमें जुट गई हैं।
पुलिस के अनुसार, मंडी थाना संभल, जिला संभल निवासी महेंद्र पुत्र यादराम अपने परिवार के साथ गंगा स्नान करने के लिए हरिद्वार आए थे। उनके साथ में तीन वर्षीय पुत्री ज्योति उर्फ किरन भी थी। बुधवार को नाई घाट के पास स्नान करते समय ज्योति अचानक गायब हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए, सीसीटीवी में एक संदिग्ध बच्ची का हाथ पकड़कर और फिर उसे कंधे पर बैठाकर ले जाते हुए नजर आया। पिता महेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। सीआईयू और पुलिस की अलग-अलग टीम आरोपी की तलाश में जुट गई हैं। एक टीम पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों में भी डेरा डाले हुए है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि टीमें जांच में जुटी हुई हैं। जल्द बच्ची को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement