Connect with us

हरिद्वार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का हरिद्वार में रोड शो के साथ चुनावी शंखनाद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

भाजपा को आईडियोलॉजिकल और काडर बेस्ड पार्टी बताया, त्रिवेंद्र सिंह रावत को विजय बनाने की अपील
हरिद्वार
। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शुक्रवार को रोड शो के साथ धर्मनगरी हरिद्वार में चुनावी शंखनाद किया। आर्यनगर चौक से उनका रोड शो शुरू हुआ। रोड शो चंद्राचार्य चौक, पुराना रानीपुर मोड़ होते ऋषिकुल मैदान पहुंचकर संपन्न हुआ। इसके बाद उन्‍होंने ऋषिकुल मैदान में आयोजित बूथ कार्यकर्ताओं के त्रिशक्ति सम्मेलन को संबोधित किया।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का रोड शो आर्यनगर ज्वालापुर से शुरू हुआ। रोड शो में बड़ी संख्या में महिलाएं पैदल हाथ में झंडा लेकर चल रही थीं। जबकि रथ पर नड्डा के साथ हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत व पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक समेत अन्य नेता मौजूद रहे।
इस दौरान मध्य हरिद्वार में जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोड शो का स्वागत किया। उन्‍होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया और भाजपा को वोट करने की अपील भी की। पार्टी अध्यक्ष के कार्यक्रम की जानकारी देते भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सबसे पहले माया देवी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और संतों से आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात संतों के साथ एक बैठक भी की।
सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। आगामी 19 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की । उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव जीतने के लिए नहीं बल्कि मतों का अंतर बढ़ाने के लिए है।
भाजपा को आईडियोलॉजिकल और काडर बेस्ड पार्टी बताया। कहां की भाजपा की कथनी और करनी में अंतर नहीं है। 1951 52 में एक देश में दो निशान और दो विधान का विरोध करने वाली भाजपा ने 6 अगस्त 2019 को धारा 370 को धराशाई कर दिया। भाजपा के 1978 में पालमपुर राष्ट्रीय अधिवेशन में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने की बात कही गई थी जिसे 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई। तीन तलाक को खत्म किया। महिलाओं को 33% आरक्षण से लेकर अनेक कार्यों की लंबी सूची है। कांग्रेस पर निशाना साधते कहा कि यहां परिवारवाद नहीं है। गरीब घर के व्यक्ति भी अध्यक्ष बनते हैं। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा वोट बैंक की राजनीति की है मेजोरिटी और माइनॉरिटी को लड़ाने का काम किया है। अलगाववाद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ और सबका विकास का नारा देकर खत्म करने का प्रयास किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश विश्व की पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया है ब्रिटेन को भी पीछे छोड़ दिया है। कहां आज प्रधानमंत्री आवास योजना ,उज्ज्वला योजना, उजाला योजना ,आयुष्मान भारत, हर घर नल से जल समेत अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जन को मिल रहा है। दुनिया में मोदी ने भारत का मान बढ़ाया है मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने जनता से प्रदेश की पांचो लोकसभा सीट को जिताने की अपील की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने को कहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement