Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी- विगत कई दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गौला पुल खतरे में आ गया उसका एक पिलर धसने लग। स्थानीय प्रशासन एवं एनएच अधिकारियों ने गौला पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण मेके दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने संबंधित अधिकारियों को धस रहे पिलर को ठीक करने के सख्त निर्देश दिए। जिसके तहत एनएच के अधिकारियों ने गौला पुल के धस रहे पिलर को ठीक करने के लिए कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। बताते चले कि वर्ष 2021 मानसून सीज़न में भारी बारिश के कारण एक बार गौला पुल का एक पपिलर के धसने से पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके कारण काफी समय तक गौला पुल पर आवाजाही बंद रही और गौला पर निवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।