Connect with us

उधमसिंह नगर

सीएम धामी ने अपने खेत में चलाया पावर टिलर, जैविक खेती का दिया बड़ा संदेश

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा स्थित अपने निजी आवास पर खेती कर किसानों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने पावर टिलर चलाया और जैविक खेती अपनाने की अपील की।

खटीमा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक बेहद सादगी भरा और प्रेरणादायक अंदाज सामने आया है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को उधम सिंह नगर जिले के खटीमा स्थित अपने निजी आवास नगरा तराई में खुद खेतों में उतरकर श्रम किया। उन्होंने न सिर्फ आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए पावर टिलर चलाकर खेत की जुताई की, बल्कि अपनी माता जी बिशना देवी के साथ मिलकर खेतों में गोबर की पारंपरिक खाद भी डाली।
इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने आधुनिक तकनीक के साथ-साथ जैविक एवं पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने का एक बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेती केवल आजीविका का जरिया नहीं है, बल्कि यह हमारी भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आत्मा है। किसानों के परिश्रम की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि मेहनत और सही तकनीक के मेल से ही कृषि को और अधिक समृद्ध बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को सड़क नेटवर्क के लिए मिली 7000 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने नितिन गडकरी के साथ की बैठक


सीएम धामी ने खेती में रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने की जरूरत पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि गोबर की खाद जैसी प्राकृतिक और जैविक पद्धतियां भूमि की उपजाऊ क्षमता को बढ़ाती हैं। यह पर्यावरण संरक्षण के लिए भी बेहद जरूरी है। उन्होंने राज्य के सभी किसानों से प्राकृतिक खेती की ओर कदम बढ़ाने का आह्वान किया, ताकि उत्पाद शुद्ध और सेहतमंद बने रहें।
मुख्यमंत्री ने युवाओं से भी खेती और ग्रामीण विकास से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पहचान यहाँ की कृषि और प्रकृति से है। राज्य सरकार किसानों की आय दोगुनी करने, बागवानी और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार देने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। युवाओं की नई सोच और तकनीक का साथ मिलने से उत्तराखंड का कृषि क्षेत्र एक नया मुकाम हासिल करेगा।

Select Language

Advertisement