Connect with us

उत्तराखण्ड

CM धामी ने दी दीपावली की शुभकामनाएँ, ‘वोकल फॉर लोकल’ से दीये जलाने का किया आग्रह

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दीपावली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा और भैयादूज की बधाई दी। उन्होंने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प में योगदान देने की अपील की।

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज के पावन पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के लिए सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता की कामना की। उन्होंने कहा कि दीपावली का यह पर्व बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है, जो सत्य, सद्भावना और मर्यादा का संदेश देता है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दीपावली का पावन पर्व केवल उत्साह और आनंद का ही नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और स्वाभिमान का भी प्रतीक है। उन्होंने कामना की कि माँ लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश के आशीर्वाद से हम सभी के जीवन में सुख, शांति और संपन्नता का संचार हो। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा आर्थिक एवं सांस्कृतिक संसाधनों के संरक्षण का प्रतीक है, जबकि भैयादूज भाई-बहनों के आपसी प्रेम और मातृ शक्ति के सम्मान को प्रदर्शित करता है।

यह भी पढ़ें 👉  OLX पर किराए के नाम पर साइबर ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार


मुख्यमंत्री ने इस दीपावली पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ’ के मंत्र को आत्मसात करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को स्वदेशी व स्थानीय उत्पादों के प्रचार और प्रसार को अधिक से अधिक बढ़ावा देना चाहिए, ताकि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की पूर्ति में हम अपना योगदान दे सकें।
उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि उत्तराखंड के कारीगरों का कौशल अत्यंत समृद्ध है। यहाँ के मिट्टी के दीये, हस्तनिर्मित सजावटी सामग्री, जैविक उत्पाद और पहाड़ी खाद्य पदार्थ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। मुख्यमंत्री ने स्थानीय उत्पादों की खरीद पर बल देते हुए अपेक्षा की कि प्रदेशवासी इस दीपावली पर स्वदेशी उत्पादों से अपने घरों को रोशन करें, ताकि किसी अन्य गरीब परिवार के घर में भी खुशियों के दीप जल सकें और स्थानीय शिल्प, कुटीर उद्योग, और महिला स्वयं सहायता समूहों को सीधा लाभ मिल सके।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement