Connect with us

नई दिल्ली

शीतलहर का सितम: नैनीताल के मैदानी इलाकों में कल स्कूलों की छुट्टी, प्रशासन ने जारी किए आदेश

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल जिले के मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर और घने कोहरे के चलते प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है। 31 दिसंबर को कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

हल्द्वानी: उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जनपद नैनीताल के भाबर और मैदानी इलाकों में लगातार गिरते तापमान और शीतलहर की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है। भीषण ठंड के चलते कल, 31 दिसंबर 2025 (बुधवार) को स्कूलों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
मौसम विभाग की चेतावनी और धरातल पर मौजूदा परिस्थितियों का संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। अत्यधिक ठंड और कुहासे के कारण छोटे बच्चों और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की प्रबल आशंका है। इसी को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।
जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह अवकाश जनपद के केवल मैदानी क्षेत्रों यानी हल्द्वानी, लालकुआँ, कालाढुंगी एवं रामनगर तहसील के अंतर्गत आने वाले सभी शिक्षण संस्थानों पर लागू होगा। इसमें सभी आंगनबाड़ी केंद्र, शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) अनिवार्य रूप से बंद रहेंगे।
क्षेत्र में सुबह के समय विजिबिलिटी बहुत कम होने के कारण स्कूली बसों और बच्चों के आवागमन में भी काफी कठिनाई हो रही थी। अभिभावक संघ और स्थानीय लोग भी पिछले कुछ दिनों से अवकाश की मांग कर रहे थे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले शिक्षण संस्थानों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement