Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर की गई शिकायतों की जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक की

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अधिकारियों को शिकायतों को निस्तारित करने के निर्देश दिए

अल्मोड़ा- मुख्समीक्षा बैठक जिलाधिकारी विनीत तोमर की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी लेवल 01 तथा लेवल 02 के अधिकारियों को अपने-अपने स्तर पर शिकायतों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों से संबंधित अनेक शिकायतों को पोर्टल में स्वयं पढ़ा, तथा अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें, कि शिकायतकर्ता से फोन पर जरूर बात करें तथा उसकी समस्या का निदान करने की भी कार्यवाही करें।

यह भी पढ़ें 👉  क्रीड़ा अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,आवास पर मृत पाए गए, पुलिस जांच में जुटी

अधिकारी दर्ज शिकायतों को प्रत्येक दिन अपनी लॉगिन आईडी में देखना सुनिश्चित करें

जिलाधिकारी ने कहा कि समय-समय पर मुख्यमंत्री द्वारा सीएम हैल्प लाइन में दर्ज शिकायतों के सम्बन्ध में हुई कार्यवाही की समीक्षा की जाती है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी दर्ज शिकायतों को प्रत्येक दिन अपनी लॉगिन आईडी में देखना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि शिकायतकर्ता से दूरभाष पर वार्ता कर दर्ज शिकायत पर की गयी कार्यवाही से अवगत कराया जाय साथ ही लंबित शिकायतों में समयबद्धता का ध्यान में रखते हुये उनका निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाय।
बैठक में अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया, परियोजना निदेशक पुष्पेंद्र सिंह समेत अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement