Connect with us

हरिद्वार

एशियाई स्वर्ण पदक विजेता संगीता को विधायक आदेश चौहान ने दी बधाई

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने हाल ही में देहरादून में सम्पन्न हुई एशियाई पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली संगीता राणा को टिहरी विस्थापित कालोनी (रानीपुर) स्थित उनके निवास पर भेंट की तथा उनकी लगातार सफलताओं पर बधाई भी दी। इस अवसर पर आदेश चौहान ने कहा कि, “अपनी स्वर्णिम सफलताओं से संगीता न सिर्फ उनके विधानसभा क्षेत्र, बल्कि हरिद्वार शहर व उत्तराखण्ड राज्य सहित पूरे देश का नाम रोशन कर रही हैं।‌”
इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिवालिक नगर पालिका के नामित पार्षद चन्द्रभान सिंह, चेतना पथ संपादक अरुण कुमार पाठक, मुकेश राणा, अशुतोष शर्मा, सीता राम, मांगेराम, जय प्रकाश गुप्ता, एस.पी. उपाध्याय, बलराम यादव, एस.बी शुक्ला, कमल गुप्ता, चौहान, डोभाल, अशोक गिरि, राजेंद्र सिंह, सपना, बृजलेश,‌‌ मधु शर्मा तथा अनेक क्षेत्रीय नागरिकों‌ ने भी संगीता को बधाई दी। उल्लेखनीय है कि, इन दोनों स्वर्ण पदकों से पहले संगीता राणा ने पिछले वर्ष रूस के पीटर्सबर्ग में आयोजित विश्व चैम्पियनशिप में तीन तथा कजाकिस्तान के अल्माटी के विश्व कप में दो स्वर्ण पदक जीते है। इस वह संगीता आगामी‌ म‌ई में पुर्तगाल में होने वाले विश्व चैम्पियनशिप की तैयारी कर रही हैं, जिसके पात्रता उनको प्राप्त हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  खुद को एचआरडीए का कर्मचारी बता मौके पर निरीक्षण करने पहुंच गया एक व्यक्ति, दर्ज होगा मुकदमा

Select Language

Advertisement