Connect with us

देहरादून

कांग्रेस विधायकों का विधानसभा भवन के बाहर गन्ना लेकर धरना प्रदर्शन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। गैरसैण विधानसभा सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा भवन के बाहर सीढ़ी पर बैठकर हाथों में गन्ना लेकर धरना प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में विधायकों ने गन्ना मूल्य और किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार गन्ने का एमएसपी लागू करे। जो चीनी मिलों द्वारा बकाया नहीं दिया जा रहा उसे शीघ्र अति शीघ्र दिलवाया जाया। अन्नदाता के साथ सरकार न्याय नहीं कर रही। यह सरकार किसान विरोधी सरकार है। फसल के दाम नहीं बढ़ाई जाएगी तो उसकी आय दुगुनी कैसे होगी। सरकार किसानों पर अपना रुख साफ करे। इस अवसर पर विधायक प्रीतम सिंह, रवि बहादुर, आदेश चौहान, सुमित हृदयेश, ममता राकेश, फुरकान अहमद, अनुपमा रावत, हरीश धामी, विरेंद्र जाती, मयुख पारेख आदि शमिल थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement