Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी: पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन रोकने पर पुलिस से नोकझोंक

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को बुद्धपार्क में प्रदेश सरकार और उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पुतला दहन को लेकर जमकर नोकझोंक हुई।
हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर बाद बुद्धपार्क पहुंचे। यहां उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पेपर लीक मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग उठाई। कांग्रेसी प्रदर्शन के दौरान पुतला दहन की तैयारी कर रहे थे, तभी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
कोतवाल राजेश यादव ने कांग्रेस नेताओं को पुतला न जलाने की हिदायत दी। इस बात को लेकर विधायक सुमित और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। विधायक सुमित ने कहा कि पहली बार बुद्धपार्क में पुतला दहन रोकने के लिए इतनी बड़ी संख्या में पुलिस बल देखा गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि लगता है पुलिस अब भाजपा की पुलिस बन गई है।
विधायक ने आगे कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी, तब भाजपा कार्यकर्ता आए दिन मुख्यमंत्री और सरकार का पुतला फूंकते थे, लेकिन तब कभी इस तरह से रोका नहीं गया। उन्होंने कहा कि विरोध करना लोकतंत्र का अभिन्न हिस्सा है, लेकिन वर्तमान सरकार इसे बर्दाश्त नहीं कर रही। कांग्रेस गांधीवादी तरीके से हर जनविरोधी नीति का पुरजोर विरोध करती रहेगी।
प्रदर्शन में महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस युवाओं की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी और सरकार की नीतियों का विरोध जारी रखेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement