Report by : CWN Desk
Published at :
लालकुआं: प्रॉपर्टी डीलर आत्महत्या केस में पटवारी से पूछताछ, जांच तेज

लालकुआं। प्रॉपर्टी डीलर महेश जोशी की आत्महत्या मामले में पुलिस ने जांच की गति तेज कर दी है। मंगलवार को गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया, वहीं पुलिस ने तहसील परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साक्ष्य जुटाए।
सुबह कोतवाली पुलिस ने लालकुआं तहसील के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आस-पास के कमरों का सर्वेक्षण कर कर्मचारियों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। आत्महत्या प्रकरण में नामजद आरोपी पटवारी पूजा रानी से भी विस्तृत पूछताछ की गई। देर शाम जांच अधिकारी उपनिरीक्षक अंजू यादव ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इधर, तहसीलदार कुलदीप पांडे ने जानकारी दी कि पटवारी को तत्काल प्रभाव से हल्द्वानी के लिए रिलीव कर दिया गया है।
इस पूरे घटनाक्रम ने तहसील प्रशासन और स्थानीय स्तर पर हलचल मचा दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में हर पहलू की पड़ताल की जा रही है, ताकि वास्तविक कारणों का खुलासा किया जा सके।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›