Report by : CWN Desk
Published at :
लालकुआं: प्रॉपर्टी डीलर आत्महत्या केस में पटवारी से पूछताछ, जांच तेज

रामनगर। रामनगर और दिल्ली में मंगलवार को हुए अलग-अलग हादसों में दो युवाओं की दर्दनाक मौत हो गई। एक किशोर सीमेंट की भारी स्लैब के नीचे दब गया, वहीं दिल्ली में बाइक दुर्घटना ने बेतालघाट निवासी युवक की जान ले ली।
नाले की सफाई करते समय किशोर की मौत
पीरूमदारा क्षेत्र में 16 वर्षीय अभिजीत पुत्र गजराम सिंह की मौत उस समय हो गई, जब वह दुकान के बाहर बह रहे नाले की सफाई कर रहा था। मूल रूप से रामपुर (यूपी) निवासी अभिजीत यहां एक बार्बर की दुकान पर काम करता था।
मंगलवार रात करीब नौ बजे उसने नाले की सफाई के लिए स्लैब उठाकर डंडे के सहारे खड़ा किया, लेकिन अचानक स्लैब गिर गया और वह उसके नीचे दब गया। मौके पर मौजूद लोग तुरंत उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
चौकी इंचार्ज सुनील धनिक के मुताबिक, मृतक किशोर की एक बड़ी बहन और एक 10 वर्षीय छोटा भाई है। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
दिल्ली में हादसे में बेतालघाट निवासी युवक की मौत
इधर, बेतालघाट ब्लॉक के घग्घरेटी गांव निवासी 26 वर्षीय सुरेंद्र सिंह पुत्र कुबेर सिंह की मंगलवार सुबह दिल्ली में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह पंजाबी बाग इलाके में नौकरी करता था।
घटना सुबह करीब पांच बजे हुई। पुलिस को सड़क पर दो युवक बेहोशी की हालत में बाइक समेत गिरे मिले। उन्हें तुरंत सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
घग्घरेटी के पूर्व ग्राम प्रधान कुंदन नेगी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे घर लाने की तैयारी की जा रही है।
दोनों घटनाओं ने परिजनों और स्थानीय लोगों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›