Connect with us

हल्द्वानी

कालाढूंगी में सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। कालाढूंगी थाना क्षेत्र के बैलपोखरा गांव में सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त मामूली रूप से घायल हो गए। हादसा रविवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ।

मृतक की पहचान कमोला निवासी तनुज कुमार (पुत्र प्रकाश चंद्र) के रूप में हुई है, जो मजदूरी करता था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। पुलिस के अनुसार, रविवार को तनुज अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से बैलपड़ाव घूमने जा रहा था। रास्ते में बैलपोखरा के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तनुज गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके दोनों दोस्त मामूली चोटों के साथ बच गए।

यह भी पढ़ें 👉  बंदरों के हमले में उपपा की केंद्रीय उपाध्यक्ष आनंदी वर्मा घायल

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तनुज को मृत घोषित कर दिया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  इंदौर हादसे में मृतकों की संख्या 35 पहुंची, 18 घायल

तनुज तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी कर चुका था। उसके आकस्मिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement