Report by : CWN Desk
Published at :
क्रिकेट के माध्यम से भी जनता से जुड़ रही है खनस्यू पुलिस

अंडर 19 क्रिकेट प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

साल की टीम बनी चैपियन

धानाचूली (नैनीताल)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों विशेषकर नवसृजित थाना व चौकियों के प्रभारियों को स्थानीय तौर पर सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने तथा लोगों को मित्र पुलिस की उपस्थिति दर्शाने तथा विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं के माध्यम से लोगों से रूबरू होकर अनेकों महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में जागरूक करने के लिये निर्देशित किया गया है। जिसके तहत खनश्यू थाने व व्यापार मंडल के सहयोग से एक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कर युवाओ को नशे व अन्य आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने व पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।


रविवार को नवसृजित थाना खनस्युं के थानाध्यक्ष भुवन सिंह राणा द्वारा खनस्यूं क्षेत्र के गलनी ग्राउंड में व्यापार मंडल के सहयोग से अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता द्वारा स्थानीय गांव की टीमों ने प्रतिभाग किया गया। जिसमें ग्राम साल की टीम विजेता भी रही। थानाध्यक्ष द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरुस्कृत किया गया और सभी उपस्थित युवा खिलाड़ियों को खेल की महत्ता से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ्य जीवनचर्या को इख्तियार करने की अपील भी की गई । नशे पर अंकुश लगाने के लिए अवैध नशे की तस्करी की सूचना भी स्थानीय पुलिस को देने को कहा।

इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष खनस्यू राजेंद्र बरगली, बीडीसी मेंबर रवि गोस्वामी, संजू ऐरी समेत थाना खनस्यु के पुलिस कर्मी तथा स्थानीय युवा उपस्थित रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›