Connect with us

नई दिल्ली

रामगढ़ में कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन, सीएम का फूंका पुतला

Published

on

खबर शेयर करें 👉


चुनाव में धांधली का आरोप, पुलिस तैनाती के बीच शांतिपूर्ण रहा प्रदर्शन

धारी(नैनीताल)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रशासनिक धांधली के आरोपों को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तल्ला रामगढ़ स्थित ब्लॉक कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। मुख्य सड़क मार्ग पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला दहन कर कांग्रेसियों ने राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया।

यह भी पढ़ें 👉  जूनियर डाक्टरों की मांगों के आगे झुकी ममता सरकार

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया। मतदान के दिन कांग्रेस समर्थकों को जबरन हिरासत में लिया गया और विरोध जताने पर विपक्षी नेताओं के साथ अभद्रता व धक्का-मुक्की की गई।

वक्ताओं ने कहा कि सत्ता और प्रशासन की मिलीभगत से निष्पक्ष लोकतांत्रिक प्रणाली को चोट पहुंचाई गई है, जो संविधान और लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ है।

यह भी पढ़ें 👉  जयपुर में तापमान 46 डिग्री पार, कराई आर्टिफिशयल बारिश, देखिए वीडियो

प्रदर्शन में नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख दीपक कुमार, ज्येष्ठ प्रमुख रंजीत सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणेश आर्य, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्कर नयाल, देवेंद्र मेर, पंकज नेगी, नंदू बिष्ट, सुभाष चंद्र समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement