Report by : दानसिंह लोधियाल
Published at :
राशिसं मंडल धारी ने खंड शिक्षा कार्यालय धानाचूली में दिया धरना

सरकार को चेताया, एबीईओ को सौपा ज्ञापन

धारी(नैनीताल)। राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के दिशा-निर्देशों के क्रम में धारी ब्लॉक के शिक्षकों ने खंड शिक्षा धारी कार्यालय धानाचूली परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों – वार्षिक स्थानांतरण, सीधी भर्ती, वेतनमान, पदोन्नति आदि – को लेकर जोरदार आवाज बुलंद की। धरना-प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन उप खंड शिक्षा अधिकारी धारी को सौंपा।

सोमवार को सभा में संघ के मंत्री मुकेश कुमार फुलारा ने कहा कि सरकार की तानाशाही नीतियों के कारण शिक्षक वर्ग उपेक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक गौरी शंकर कांडपाल ,पुष्पेश सांगा ,राजेन्द्र सिंह परवाल सहित कई शिक्षकों ने भी संबोधित किया और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लंबित मांगों को पूरा करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष दीप चंद्र जोशी ने किया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी शिक्षकों और पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि एकजुटता ही संघर्ष की सबसे बड़ी ताकत है।
फ़ोटो। धानाचूली में उपखंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौपते राशिसं के पदाधिकारी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›