Report by : CWN Desk
Published at :
राजाजी और कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पार्क में पर्यटकों के लिए जंगल सफारी महंगी

कॉर्बेट पार्क में 200 से बढ़ाकर 500 रुपये की गई है एंट्री फीस
देहरादून। विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व और राजाजी नेशनल पार्क सहित तमाम संरक्षित क्षेत्रों में इस बार घूमना और ठहरना महंगा होगा। 15 नवंबर से पर्यटकों के लिए बढ़ी हुईं दरें लागू होने जा रही हैं।
दरअसल, शासन ने हाल ही में नई रेस्ट लिस्ट जारी की है, जिसके मुताबिक प्रवेश शुल्क से लेकर सफारी और रेस्ट हाउस के लिए पर्यटकों को अपनी जेब और ढीली करनी पड़ेगी। कॉर्बेट और राजाजी पार्क के गेट 15 नवंबर से खुलने जा रहे हैं। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, ताकि पर्यटकों को दिक्कत ना हो। लेकिन, इस बार सफारी, एंट्री फीस और रेस्टहाउस का किराया ज्यादा चुकाना होगा। प्रमुख रूप से कॉर्बेट में एंट्री फीस अब 200 से बढ़ाकर 500 कर दी गई है। दैनिक भ्रमण की फीस सौ से पांच सौ रुपये की गई है। इसके अलावा कॉर्बेट का ढिकाला जोन भी 15 नवंबर से खुलेगा, जहां रेस्ट हाउस में ठहरने की फीस 2500 से 4000 रुपये की गई है। राजाजी पार्क के चौरासी कुटी में घूमने के लिए एंट्री फीस 150 की जगह अब दो सौ रुपये होगी। बता दें तक हर साल विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व और राजाजी नेशनल पार्क में काफी संख्या में पर्यटक सैर सफाटा के लिए आते हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›