Report by : CWN Desk
Published at :
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, वन कर्मियों से की मुलाकात

रामनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का दौरा किया और झिरना व फाटो पर्यटन जोन में सफारी का आनंद लिया। भ्रमण के दौरान उन्होंने झिरना गेट पर तैनात वन कर्मियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, वन कर्मियों से की मुलाकात

मुख्यमंत्री ने वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा में वन कर्मियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सेवाएं अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार वन रक्षकों और पर्यटन से जुड़े कार्मिकों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, वन कर्मियों से की मुलाकात

सीएम धामी ने कहा कि सरकार पर्यटन स्थलों पर सुविधाओं के विकास और सुरक्षा संसाधनों को बढ़ाने पर लगातार काम कर रही है। साथ ही उन्होंने कॉर्बेट जैसे जैवविविधता से समृद्ध क्षेत्रों के संरक्षण के लिए जनसहभागिता को भी जरूरी बताया।मुख्यमंत्री के दौरे से स्थानीय पर्यटन को भी नई ऊर्जा मिली है, और इससे वन विभाग के कर्मियों में नया उत्साह देखा गया। उनके इस प्रयास को संरक्षण और पर्यटन के संतुलन की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›