Connect with us

नैनीताल

भीमताल की दो ग्राम पंचायतों में निर्विरोध चुने गए प्रधान, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

भीमताल (नैनीताल)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी के बीच भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत पनियामेहता से इंदर सिंह मेहता और पनियाबोर से मनोज कुमार को ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्विरोध ग्राम प्रधान चुन लिया है।

शनिवार को दोनों निर्विरोध निर्वाचित प्रधानों के भीमताल ब्लॉक पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ऊंचापुल में कुत्ता टहला रहे बुजुर्ग के लिए काल बनकर आई कार, पीछे से मारी टक्कर और मौत

पनियामेहता के इंदर सिंह मेहता को लगातार दूसरी बार बिना मुकाबले चुना गया है। उन्होंने कहा कि गांव का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता होगी। वहीं, पनियाबोर के नव निर्वाचित प्रधान मनोज कुमार ने कहा कि वे गांव के विकास में कोई कमी नहीं रहने देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीनगर कीर्तिनगर ब्लॉक में घास लेने जंगल गई महिला पर गुलदार का हमला, महिला का नहीं चला पता

इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान चिराग बोरा, डॉ. हरीश बिष्ट, अनिल चनौतिया, नितेश बिष्ट और संजय साह समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement