Report by : CWN Desk
Published at :
भीमताल (नैनीताल)। सातताल स्थित गरुणताल में शनिवार को नहाते समय धूम्रपान कर रहे दो युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि यश रौतेला और जसीन सागर झील में नहाते समय धूम्रपान कर रहे थे। वीडियो सामने आने पर उनकी पहचान की गई और पुलिस एक्ट के तहत दोनों का चालान किया गया।
पुलिस ने पर्यटकों से अपील की है कि प्राकृतिक स्थलों की गरिमा बनाए रखें और नियमों का पालन करें।