Connect with us

नैनीताल

नैनीताल में बाहरी वाहनों पर बढ़ा एंट्री शुल्क, अब चुकाने होंगे 300 रुपये

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल आने वाले पर्यटकों और बाहरी लोगों को अब अपने वाहनों के प्रवेश के लिए पहले से 172 फीसदी ज्यादा शुल्क चुकाना पड़ेगा। नगर पालिका ने मंगलवार से शुल्क में भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिसके तहत अब बाहरी वाहनों को प्रवेश के लिए 110 रुपये की बजाय 300 रुपये का शुल्क देना होगा।

शहर के तीन प्रमुख प्रवेश द्वार—लेकब्रिज, फांसी गधेरा और बारापत्थर चुंगी—पर नई दरें लागू कर दी गई हैं। वहीं नैनीताल जिले में रजिस्टर्ड निजी और व्यावसायिक वाहनों के लिए भी शुल्क 110 से बढ़ाकर 200 रुपये कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लकड़ी तस्करों के वन विभाग की टीम पर हमला, कर्मी घायल, गाड़ी तोड़ी

नगर पालिका ने शुल्क वसूली की नई व्यवस्था लागू करते हुए बाकायदा पर्चियां काटना भी शुरू कर दिया है। हालांकि अभी तक इन संशोधित दरों का गजट नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। कुछ दिन पहले पालिका ने गजट में संशोधन की बात कही थी, लेकिन पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में संशोधित दरों के आधार पर ही वसूली शुरू कर दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में मॉलरोड स्थित गोदाम में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

इस अचानक बढ़ी दर से जहां पर्यटकों को जेब पर असर महसूस होगा, वहीं स्थानीय व्यापारियों और होटलों को भी इसका प्रभाव झेलना पड़ सकता है। बढ़े शुल्क को लेकर नागरिकों और वाहन चालकों में नाराजगी भी देखी जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement