Connect with us

नैनीताल

दंपती ने खाया जहर, पति की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक के ऊंचाकोट में एक दंपती ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। ग्रामीणों की मदद से सीएचसी ले जाने पर पति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया।


क्या है मामला?
खैरना चौकी पुलिस के मुताबिक ऊंचाकोट गांव में रविवार रात करीब नौ बजे पूर्व ग्राम प्रधान विजय कुमार (52) और उनकी पत्नी सुनीता देवी (45) ने घर में ही जहर खा लिया। दोनों की हालत गंभीर देखते हुए परिजन ग्रामीणों की मदद से उन्हें आनन फानन गरमपानी सीएचसी लेकर गए। वहां विजय कुमार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुनीता देवी की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
पुलिस जांच में जुटी
दरोगा प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। सोमवार को पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा जाएगा।
यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement