Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तरकाशी में भीषण आग, एक की मौत, 25 परिवार बेघर

भवाली। प्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर में दर्शन करने आए एक श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत हो गई। गुरुग्राम (हरियाणा) निवासी 58 वर्षीय अजय गर्ग अपने परिवार के साथ कैंची धाम दर्शन के लिए आए थे।
शनिवार सुबह दर्शन के बाद वापसी के समय मंदिर के मुख्य गेट पर उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया। वहां तैनात पीआरडी जवान ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें अपने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवाली पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टरों के अनुसार, प्रथम दृष्टया मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›