Report by : CWN Desk
Published at :
सुदूर पहाड़ी इलाकों में ड्रोन से पहुंचाई जाएगी कोविड वैक्सीन

14 जनवरी को दून से उत्तरकाशी भेजी जाएगी वैक्सीन की पहली खेप
देहरादून। चीन में कोरोना के मामले बढ़ने स्व दुनिया भर के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। भारत सरकार का सरकारी तंत्र भी सतर्क हो गया है। बूस्टर डोज के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। उत्तराखंड सरकार इस दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। राज्य के सुदूर इलाकों में वैक्सीन की आपूर्ति ड्रोन से की जाएगी। 14 जनवरी को प्रयोग के तौर पर दून से उत्तरकाशी वैक्सीन की पहली खेप भेजी जाएगी।

सुदूर पहाड़ी इलाकों में ड्रोन से पहुंचाई जाएगी कोविड वैक्सीन

देहरादून से उत्तरकाशी की सड़क मार्ग से दूरी करीब 150 किलोमीटर है। यहां पहुंचने में कम से कम पांच से छह घंटे का समय लगता है। ड्रोन की मदद से समय में कटौती की जा सकती है। हाल ही में उत्तरकाशी से दून एक घंटे में ब्लड सैंपल पहुंचाया गया। अब 14 जनवरी को दून से उत्तरकाशी ड्रोन की मदद से कोविड-वैक्सीन भेजी जाएगी। छह किलो वजनी यह पैकेट एक घंटे में उत्तरकाशी पहुंचाया जाएगा। इन्फार्मेशन टेक्नोलाजी डेवलपमेंट एजेंसी के निदेशक अमित सिन्हा ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में ड्रोन खासे मददगार साबित हो सकते हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›