Report by : कालू वर्मा
Published at :
तमंचा लहराकर दबंगई दिखाना युवक को पड़ा भारी

तमंचे व करतूस के साथ दबोचा, कोर्ट में किया जा रहा पेश
हरिद्वार
। थाना झबरेडा क्षेत्र में अवैध हथियारों का प्रयोग कर आम जनता मे भय व्याप्त करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई किये जाने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए निर्देश पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने दिनांक 02-11-2023 को अकबरपुर फाजिलपुर निवासी युवक को अवैध तमंचा और 01 कारतूस के साथ दबोचा।
आरोपी युवक ने झगड़े के दौरान तमंचा लहराकर दबंगई दिखाना का वीडियों वायरल हो रहा था। बरामदगी के आधार पर युवक के खिलाफ थाना झबरेडा में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।अभियुक्त को नियमानुसार मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
अभियुक्त का विवरण-
1- संगीत पुत्र बिरमपाल निवासी ग्राम अकबरपुर फाजिलपुर झबरेडा
बरामदगी-
01 अवैध तंमचा मय 01 जिंदा कारतूस 315 बोर
पुलिस टीम-
1-उ0नि0 मनोज कुमार (चौकी प्रभारी इकबालपुर)
2- हे०का० वीरेंद्र शर्मा

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›