Connect with us

नई दिल्ली

दारोगा बेटे संग मिलकर निलंबित कांस्टेबल ने किया युवक का अपहरण

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पांच लाख की फिरौती मांगी, 50 हजार लेकर छोड़ा, पुलिस ने दबोचा
रुद्रपुर।
ऊधम सिंह नगर जिले के गदरपुर के सूरजपुर इलाके से युवक का अपहरण कर 50 हजार रुपये लेकर रुद्रपुर में अपहृत युवक को छोड़ने का पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करकर खुलासा कर दिया है। आरोपियों में एक दारोगा और एक कांस्टेबल का बेटा है।
रुद्रपुर कोतवाली पुलिस के मुताबिक मामले की जानकारी लगने पर टीमों का गठन किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसमें हल्द्वानी मुखानी चौकी में तैनात एक दरोगा के बेटे और रुद्रपुर कोतवाली में तैनात
रहे पुलिस कांस्टेबल जो पिछले 4 महीने से छुट्टी पर चल रहा था उसे ही घटना का मास्टरमाइंड बताते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
खुलासा करते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि इन आरोपियों द्वारा युवक का अपहरण गदरपुर के सूरजपुर से करने के बाद रुद्रपुर फ्लाईओवर काशीपुर हाइवे में छोड़ा था, युवक का अपहरण करने के बाद 5 लाख रुपये
फिरौती की मांग। 50 हजार में सौदा हुआ और अपहृत युवक को रुद्रपुर में छोड़ दिया। पुलिस ने 32500 बरामद किए हैं। पुलिस ने विजय नेगी, सुमित नेगी, भूपेंद्र सिंह और निलंबित पुलिस कांस्टेबल संदीप पाटनी को गिरफ्तार
किया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement