Report by : CWN Desk
Published at :
जीएनजी एरिना ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

डीके स्पोर्ट्स को हराया, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए लक्ष्य राय
हल्द्वानी।
उत्तराखंड-14 क्रिकेट लीग टूर्नाटमेंट का फाइनल मैच में बुधवार को जीएनजी एरीना और डीके स्पोर्ट्स के बीच खेला गया।
डीके स्पोर्ट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। 40 ओवर में सात विकेट पर 143 रन बनाए। अर्थव अग्रवाल ने 52 रन, श्लोक पंत ने 28 रन और हार्दिक राज बिष्ट ने 18 रनों का योगदान दिया। कुशाग्र कोरंगा और लक्ष्य राय ने 2-2 विकेट लिए। जबाब में जीएनजी एरिना
की टीम सात विकेट पर 39.4 ओवरों में 145 रन बनाकर मैच जीत लिया। लक्ष्य राय ने 52 रन, पृथ्वी ने 36 और एमएस भंडारी ने 19 रन का योगदान दिया।
विकेट करन कोरगा और पृथ्वी रावल ने 2 -2 विकेट लिए।
मैच के विजेता टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी लक्ष्य राय और एवम उपविजेता टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अर्थव अग्रवाल रहे। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब लक्ष्य राय, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज सार्थक और सर्वश्रेष्ठ फील्डर कुशाग्र कोरंगा रहे। इस दौरान महेंद्र सिंह बिष्ट, गौरव दानी समेत कई लोग मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›