Connect with us

नई दिल्ली

नाबालिग बहनों संग दुष्कर्म के 3 आरोपी दबोचे

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नाबालिकों को बहला-फुसलाकर घूमाने लग गए थे मसूरी
रुड़की
। कोतवाली रुड़की पुलिस ने नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बहनों को सकुशल बरामद कर लिया है।
आरोपी बहनों को घूमाने के बहाने मसूरी लेकर गए थे। कोतवाली रुड़की पुलिस के मुताबिक ढंडेरा रुड़की निवासी एक व्यक्ति ने नाबालिग लड़कियों के घर से बिना बताए चले जाने के की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अपहरण की धाराओं में दिनांक 16 जनवरी को मुकदमा दर्ज कर नाबालिग लड़कियों की तलाश शुरू कर दी। दोनों नाबालिकों को कलियर क्षेत्र से 17 जनवरी को बरामद कर लिया। बरामद नाबालिग से महिला सब-इंस्पेक्टर करुणा रौकंली के नेतृत्व में टीम ने पूछताछ की। बताया कि शाहरुख, सचिन उर्फ कमल कर्णवाल और वसीम दोनों को बहला फुसलाकर घूमाने मंसूरी ले गए। रात में होटल में रोककर दोनों से दुर्व्यवहार किया। गिरफ्तार आरोपियों में शाहरुख पुत्र इमरान निवासी कोटा मुरादनगर कलियर, सचिन उर्फ कमल कर्णवाल पुत्र शिवकुमार निवासी शिवपुरी आजाद नगर कोतवाली गंगनहर और वसीम पुत्र गुलाब नबी निवासी रामपुर गंगनहर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल के जंगलिया गांव में लगे पिंजरे में कैद हुआ बाघ, वन विभाग की टीम ने रानीबाग रैस्क्यू सेंटर भेजा

Select Language

Advertisement