Connect with us

नई दिल्ली

दो स्नैचर दबोचे, कब्जे से पर्स, आधार कार्ड, 4000 कैश बरामद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

एक आरोपी लक्सर और रुड़की में दर्ज मुकदमें में पहले भी जा चुका है जेल
रुड़की।
कोतवाली लक्सर पुलिस ने अग्रवाल कॉलोनी मेन बाजार लक्सर निवासी युवक सुनील कुमार पुत्र राकेश का पीछा कर पर्स छीनने सम्बन्धी प्रकरण में कोतवाली लक्सर पर दिनांक 17 जनवरी को दर्ज मुकदमे का खुलासा कर दिया है।
पुलिस टीम ने दो अभियुक्त दाबकी कला कोतवाली लक्सर निवासी नैतिक पुत्र संजय व कार्तिक पुत्र कुलबीर सिंह को दबोचने में सफलता हासिल की। लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा अभियोगों के शीघ्र खुलासे सम्बन्ध में
एसएसपी अजय सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों पर काम करते हुए टीम ने घटनास्थलों के आपपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों अभियुक्तों को दबोचकर लूटे गए पर्स सहित पर्स अंदर रखे 4000 और वादी की पत्नी का आधार
कार्ड बरामद किया। अभियुक्त कार्तिक पूर्व में भी लक्सर व कोतवाली रुड़की से जेल जा चुका है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement