Connect with us

नैनीताल

कुमाऊं विवि में 27 को छात्रसंघ चुनाव, हंगामे के बाद तिथि घोषित

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। लंबे इंतजार और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बाद आखिरकार कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित कर दी। कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल की ओर से जारी पत्र के अनुसार विवि और इसके सभी संबद्ध महाविद्यालयों में चुनाव 27 अगस्त को कराए जाएंगे।

बुधवार को नैनीताल मुख्यालय पर छात्र नेताओं ने चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग को लेकर करीब छह घंटे तक हंगामा किया। छात्रों का कहना था कि प्रशासन जानबूझकर तारीख टाल रहा है, जिससे छात्रसंघ चुनाव प्रभावित हो रहे हैं। बढ़ते विरोध को देखते हुए विवि प्रशासन ने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में मुख्य चुनाव आयुक्त का हेलिकॉप्टर हुआ इमरजेंसी लैंडिंग, सभी सुरक्षित

हाल ही में कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह सहमति बनी थी कि कुमाऊं विश्वविद्यालय, एसएसजे विवि अल्मोड़ा और श्रीदेव सुमन विवि टिहरी—तीनों में चुनाव एक ही दिन होंगे। अब सभी जगह 27 अगस्त को छात्रसंघ चुनाव कराए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: इस दिन लगेगा सूर्य ग्रहण मगर भारत में नहीं देखा जा सकेगा

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement