Connect with us

नैनीताल

कैलाखान में बोल्डर गिरने से स्कूटी सवार युवक की मौत, साली घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। भवाली रोड के कैलाखान क्षेत्र में बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठी साली गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार भवाली के श्यामखेत निवासी रमेश चंद्र आर्य (33 वर्ष) पुत्र गिरीश चंद्र अपनी साली सपना को जांच कराने बीडी पांडे अस्पताल लेकर आए थे। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा न मिलने पर दोनों स्कूटी से वापस लौट रहे थे। दोपहर करीब एक बजे जब वे कैलाखान पहुंचे तो अचानक पहाड़ी से बोल्डर गिरने लगे। इसी दौरान एक बड़ा पत्थर रमेश के सिर पर लगा, जिससे वह स्कूटी समेत सड़क पर गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस के 189 पदों पर भर्ती निकाली

सूचना पर एएसआई सुनील कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने रमेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि सपना का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीकेदारनाथ के मेरु सुमेरु पर्वत पर फंसे तीर्थयात्री के लिए देवदूत बने SDRF जवान, सकुशल रेस्क्यू किया

मृतक के परिजनों ने हादसे के लिए निर्माण कार्य में लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। वहीं विभागीय अधिकारियों ने आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि पत्थर प्राकृतिक भूस्खलन के कारण गिरे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement