Connect with us

हल्द्वानी

माता-पिता के बाद बेटी ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी रामपुर रोड में 4 अप्रैल को सड़क हादसे में घायल हो गई थी युवती
हल्द्वानी।
रामपुर रोड पर चार अप्रैल को हुई कार दुर्घटना में घायल युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई है। बता दें कि दुर्घटना के दिन ही युवती के माता-पिता ने दम तोड़ दिया था। एक हफ्ते के भीतर परिवार में तीसरी मौत से परिजन सदमे में हैं।
खेड़ा रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर निवासी जहूर अहमद (50 वर्ष) पुत्र हबीब कबाड़ का कारोबार करते थे। चार अप्रैल को वह पत्नी राशिदा और 24 वर्षीय बेटी निदा के साथ घर से नैनीताल निवासी भाई के घर जा रहे थे। उनकी कार बेलबाबा से पहले अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में जहूर व राशिदा की  मौत हो गई थी। निदा को गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर परिजनों ने उसे नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के बीच रविवार को निदा की मौत हो गई। भोटियापड़ाव चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: वर्षों पुरानी 'राजस्व गांव' की मांग पर विधायक मोहन बिष्ट की बड़ी पहल, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement