Report by : CWN Desk
Published at :
अल्मोड़ा में जंगली जानवर ने बुजुर्ग को मार डाला, घर में मिला क्षत-विक्षत शव

रामनगर। मुरादाबाद के पटपट सराय निवासी अंकित यादव (21) का शव काशीपुर में कोसी बैराज के पास झाड़ियों में मिला। अंकित 13 मार्च को काशीपुर के मोहल्ला ओझान में अपनी मौसी भगवती देवी से मिलने आया था और 17 मार्च को मुरादाबाद लौटने के लिए निकला, लेकिन वहां नहीं पहुंचा। मोबाइल न होने के कारण परिवार उससे संपर्क नहीं कर सका। परिजनों ने काशीपुर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

शनिवार दोपहर पुलिस को कोसी बैराज के पास झाड़ियों में शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की और परिजनों को सूचित किया। शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें मौत के कारणों का पता चल सकेगा। अंकित की मौसी ने हत्या की आशंका जताई है।

अंकित परिवार में सबसे छोटा था और मुरादाबाद में चांदी गलाने का काम करता था। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›