Connect with us

नैनीताल

हल्द्वानी की शिक्षिका की रामनगर में मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

स्कूल में बच्चों को पढ़ाते वक्त हार्ट अटैक आया
रामनगर। क्षेत्र के एक विद्यालय में अध्यापिका की हार्टअटैक से मौत हो गई। अध्यापिका हल्द्वानी की रहने वाली थी। पुलिस ने अध्यापिका के शव को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय ग्राम गेबुआ में तैनात अध्यापिका रमा (56 वर्ष) पत्नी अनिल सोमवार को रोज की तरह स्कूल पहुंचीं थीं। कक्षा में पढ़ाने के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। जैसे ही स्टाफ के अन्य लोगों को इस बात की जानकारी मिली उन्होंने तुरंत अध्यापिका को रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस बात की सूचना पर रामनगर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अध्यापिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद घटना के संबंध में अधिक जानकारी मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उच्च न्यायालय ने हल्द्वानी के गौलापार में प्रस्तावित इंटर स्टेट बस टर्मिनल(आई.एस.बी.टी.)को तीनपानी में शिफ्ट किए जाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका को खारीज कर दिया

Select Language

Advertisement