Connect with us

नैनीताल

रामनगर कोसी में डूबे मुरादाबाद के 5 युवक, 2 की मौत, 3 को बचाया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नहाते वक्त कुंड के भंवर में फंस गए, मंगलवार दोपहर की घटना
रामनगर।
मुरादाबाद से रामनगर के गर्जिया मंदिर आए पांच युवक हादसे का शिकार हो गए। दो युवकों की कोसी नदी में बने कुंड में डूबने से मौत हो गई। वहीं, तीन युवक सकुशल बच गए।
जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद के रहने वाले आशीष ठाकुर, सूरज यादव, आदित्य, हिमांशु सिंह व इमरान आई 10 कार संख्या यूपी-21बीएस-3082 से मंगलवार की सुबह रामनगर के गर्जिया मंदिर में गए। दोपहर के समय वे मंदिर के पीछे कोसी नदी में बने गहरे कुंड में नहाने चले गए। नहाते समय सूरज व आशीष ठाकुर गहरे कुंड में डूब गए। जिनको मौके पर बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं बच सके।
मंदिर में मौजूद अन्य श्रद्धालु व पुलिस ने किसी तरह दोनों युवकों को गहरे कुंड से बाहर निकाला और रामनगर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। गर्जिया चौकी प्रभारी गगनदीप सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी में संविदा लाइनमैन की करंट से मौत पर CM धामी सख्त, तीन इंजीनियर सस्पेंड, यूपीसीएल अफसरों से मांगा स्पष्टीकरण
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement