Report by : CWN Desk
Published at :
नैनीताल में तिब्बती समाज ने 11वें पंचेन लामा गेदुन चॉक्यी न्यिमा के उनके 34वें जन्मदिन पर मनाया जश्न

11वे पंचेन लामा गेदुन चॉक्यी न्यिमा (पंचेम लामा) को 28 वर्षों से चीनी शासकों के अगवा कर नजरबंद करने का आरोप

नैनीताल में तिब्बती समाज ने 11वें पंचेन लामा गेदुन चॉक्यी न्यिमा के उनके 34वें जन्मदिन पर मनाया जश्न

कमल जगाती
नैनीताल।
उत्तराखण्ड के नैनीताल में तिब्बती समाज के लोगों ने परम पावन 11वे पंचेन लामा गेदुन चॉक्यी न्यिमा (पंचेम लामा) को उनके 34वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाई दी और एकजुट होकर जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि विगत 28 वर्षों से चीनी शासकों ने उन्हें अगवा कर नजरबंद कर रखा है, ये बड़े दुख की बात है।
नैनीताल में सुख निवास स्थित तिब्बती मंदिर में समाज से जुड़े लोगों ने आज अपने धर्म गुरु पंचेन लामा का जन्मदिन मनाया। बताया जाता है कि चीनी शासकों ने पंचेम लामा को छह वर्ष की आयु में 28 वर्ष पूर्व नजरबंद कर लिया था। उन्होंने पंचेन लामा को अज्ञात जगह में रखकर तिब्बती लोगों से दूर कर दिया। तभी से किसी भी तिब्बती ने अपने धर्म गुरु को नहीं देखा है। तिब्बती लोग अनुमान लगाते हैं कि अब पंचेन लामा की उम्र लगभग 34 वर्ष होगी। आज तिब्बती लोगों ने अपने मंदिर में पूजा अर्चना और पंचेन लामा की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की। उन्होंने भारत समेत पूरे विश्व से आग्रह किया है कि वो चीन पर दबाव बनाकर पंचेम लामा को आजाद कराने में मदद करें। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि चीन अपने पड़ोसियों को दबाता और उसपर कब्जा करता है, जैसे उसने तिब्बत को दबाया। अगर भारत चीन से सुरक्षित रहना चाहता है तो तिब्बत को आजाद कराने में मदद करे तांकि चीन सीधे भारत न पहुंच सके। तिब्बती मंदिर के सभी लामाओं की मौजूदगी में पंचिम लामा का केक काटकर जन्मदिन धूम धाम से मनाया गया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›