Report by : CWN Desk
Published at :
नैनीताल के माँ नयना देवी मंदिर में ‘हनुमान पाठ, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

कमल जगाती
नैनीताल
। नैनीताल के माँ नयना देवी मंदिर में ‘हनुमान भक्तों’ और ‘जय श्री राम सेवा दल’ के सदस्यों ने हनुमान पाठ आयोजित किया जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्थानीय भक्तों और पर्यटकों ने भाग लिया। हनुमान जी की मूर्ति के आगे हुए पाठ में आज जबरदस्त भीड़ जुट गई। शाम ठीक छह बजे हुए हनुमान पथ के लिए मंदिर के भीतर हनुमान मूर्ति के आगे पूरी जगह घिर गई। यहां कोई जगह खाली नहीं रही, जबकि मंदिर के बाहर भी भीड़ अपेक्षित रूप से संतोषजनक रही। यहां पर्यटकों ने भी भक्तिमय माहौल देखकर पाठ में भाग लिया और खुश होकर गए। ‘हनुमान भक्तों’ और ‘जय श्री राम सेवा दल’ के सदस्यों ने बूंदी और सूजी का प्रसाद वितरित किया।
श्री.हनुमान जी के नाम को आगे बढ़ाते हुए आज चीना बाबा मंदिर और अयारपाट्टा में लगातार दूसरे मंगलवार हनुमान पाठ किया गया। यहां क्षेत्रियों लोगों के साथ बड़ी संख्या में हाइकोर्ट और चीना बाबा मंदिर के समीप रहने वाले अधिवक्ता आदि लोग भी मौजूद रहे। इस मौके पर महिलाओं की अच्छी संख्या देखकर धर्म सुरक्षा का एक सुंदर संदेश मिला। ‘जय हनुमान सेवा दल चीना बाबा मंदिर समिति’ के सदस्यों ने बूंदी के प्रसाद की भी व्यवस्था की थी। उस क्षेत्र के लोगों से धर्म बचाने और सनातनी शक्ति बढ़ाने के लिए हर मंगलवार शाम छह बजे होने वाले हनुमान पाठ में भागीदारी करने का आग्रह किया गया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›